12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम का चयन

Mar3,2022 | Rahul Soni | Amritsar

12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम का चयन किया गया है।। हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत में अग्रणी हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब महिला हॉकी टीम के चयन के लिए बृहस्पतिवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में ट्रायल आयोजित किए गए । हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी द्वारा गठित सिलेक्शन कमेटी क्रमश: द्रोणाचार्य अवार्डी बलदेव सिंह, सुखजीत कौर, राजबीर कौर, योगिता बाली, निर्मल सिंह (सभी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी समिति) द्वारा पंजाब जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए 31 संभावित खिलाड़ी, जिनमें मनप्रीत कौर, शरणजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमरीन हामिद, चवांग तमांग, वैशाली शर्मा, अमनदीप कौर, स्नेहा सभरवाल, अंजलि पवार, समनदीप, दीपिका, पलक, संजना, सुखप्रीत कौर, खुशी, किरणप्रीत, जशनप्रीत, मुस्कानप्रीत कौर, स्वेना, सोमा, सुखवीर कौर, मिताली। सिमरनजीत, धर्मा, जैस्मीन, रूपिंदर, सुखप्रीत, माहिकप्रीत, रूपिंदर, गुंजन और दिव्या को चुना गया ।ओलंपियन शम्मी के मुताबिक इन 31 संभावित खिलाड़ियों का 15 दिन का कोचिंग कैंप आयोजित करने के बाद इन खिलाड़ियों में से पंजाब महिला हॉकी टीम का चयन किया जाएगा ।

Hocky-India-Natinal-Junior-Women-Hocky-Championship-Punjab-Women-Hocky-


About Us


Punjab News Hub is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Balraj Khanna (Editor)

Subscribe Us


Address


Punjab News Hub
Near Gurudwara Dukhbhanajan Sahib, Jalandhar Byepass Chowk Ludhiana. 141008
Mobile: +91 98154 82954 Mobile: +91 98154 82954
Land Line: +91 98154 82954
Email: blarajkhanna@live.com
Share your info with Us