8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-शिक्षा, संस्कार, परिवार सभी में नारी का अहम् रोल : ईशा सूरी

Mar7,2022 | Jatinder Khurana | Ludhiana

मैं ईशा सूरी डिजायर 4 लाइफ की वाईस प्रेजिडेंट होने के नाते सब महिलाओ से बस एक ही अपील करती हो की महिला अगर महिला का साथ देगी तो उसे शक्तिशाली बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज शिक्षा , संस्कार , परिवार सभी में नारी का अहम् रोल हैं
8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जायेगा हर तरफ़ नारी सम्मान , नारी के अधिकारों उनकी रक्षा की चर्चा होगी। बड़े बड़े आयोजन नारी के सम्मान में किये जायेगे। 8 मार्च को इतना सब कुछ होगा नारी सम्मान में की उस एक दिन में पढ़ने ओर सुनने में नारी, नारी किसी देवी से कम नहीं लगेगी पर क्या ये वास्तविकता है ? " मेरी नज़र मैं सब का सम्मान सब दिन होना " चाहिए अर्थ यह है की नारी ,पुरष, बड़े. छोटे काले गोरे जाति सब को लेकर समाज में जो भेदभाव है वह ख़तम करना आवश्यक है।
"यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता"की परंपरा हमारे ग्रंथों में लिखी गई है।जिसका अर्थ है जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है ,वहां देवता निवास करते हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि हमारी संस्कृति में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक सम्मान दिया गया है। नारी को जगत जननी की उपाधि दी गई है। सृष्टि का अस्तित्व नारी से जुड़ा है इन्हें ही सृष्टि का आधार माना गया है।नारी के बिना पुरुष को अधूरा ही माना गया है। नारी के समाज में कई रूप देखने को मिलते हैं और उसके हर रूप की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहीं मां के रूप में, कहीं बेटी के रूप में, कहीं बहन के रूप में, कहीं पत्नी के रूप में, नारी समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती है।
आज नारी समाज सेवा के क्षेत्र में,व्यवसाय के क्षेत्र में,सिने जगत के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, मीडिया के क्षेत्र में, मॉडलिंग एवं फैशन के क्षेत्र में, राजनीति में उद्योग जगत में बड़े-बड़े पदों पर रहकर, नारियां अपना प्रतिभा को प्रदर्शित कर रही हैं।यहां तक की रक्षात्मक प्रणाली का भी हिस्सा बन चुकी हैं। जिसमें मिलिट्री, पैरामिलिट्री, पुलिस फोर्स, एयरफोर्स, नेवी में महिलाओं का भूमिका सराहनीय है।
नारी के रूप को परिभाषित करना एक बहुत ही कठिन कार्य है , क्यों की हर रूप में हर किरदार में वो अलग ही नज़र आती है माँ, बेटी ,पत्नी या महिला शक्ति की बात करे तो आज भी नारी सब से आगे है। आज नारी किसी से कम नहीं है उसे किसी शक्ति की ना पहले कमी थी ना ही आज है। लेकिन आज भी भारत की नारी जो गाँव में रहती है और सिर्फ घर तक ही उन्हे सीमित रखा है उन्हे जरूर महिला शसक्तीकरण की आवश्कता है। हमे उन्हे हर तरहा से सवाबलम्बी बनाना है ।
ईशा सूरी
डायरेक्टर
शक्ति सिक्योरिटी सर्विसेज
नेशनल वाईस प्रेजिडेंट
डिजायर 4 लाइफ

About Us


Punjab News Hub is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Balraj Khanna (Editor)

Subscribe Us


Address


Punjab News Hub
Near Gurudwara Dukhbhanajan Sahib, Jalandhar Byepass Chowk Ludhiana. 141008
Mobile: +91 98154 82954 Mobile: +91 98154 82954
Land Line: +91 98154 82954
Email: blarajkhanna@live.com
Share your info with Us